
जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़ ।
छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री सह लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव रविवार को सारंगढ़ के गुरु घासीदास पुष्प वाटिका में आयोजित प्रदेश स्तरीय पत्रकार कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजक पत्रकार साथियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जैतखाम पूजा-अर्चना, राजकीय गीत अरपा पैरी के धार एवं शहीद पत्रकारों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर सोनिया चौहान (इंटरनेशनल कराते विजेता), पुलिस निरीक्षक टीकाराम खटकर, राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित सुनीता यादव एवं प्रियंका गोस्वामी को सारंगढ़ रत्न सम्मान से नवाजा गया।

पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी-अरुण साव
मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि पत्रकारिता आसान कार्य नहीं है। पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और सबसे बड़े व्यक्ति से भी सवाल पूछने का अधिकार रखते हैं। यही लोकतंत्र की खूबसूरती और ताकत है। उन्होंने कहा कि आज इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया के दौर में पत्रकारों के सामने नई चुनौतियां हैं। गलत खबर वर्षों की मेहनत से बनी साख को पलभर में खत्म कर सकती है, इसलिए समाचार की तह तक जाकर ही सच्चाई उजागर करें।
अच्छी पत्रकारिता के लिए वृहद ज्ञान जरूरी
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार एक वकील को चिकित्सा, इंजीनियरिंग और प्रशासनिक व्यवस्था की समझ होनी चाहिए, उसी तरह पत्रकारों को भी सभी व्यवस्थाओं और प्रणालियों का व्यापक ज्ञान होना आवश्यक है। उन्होंने पत्रकार सुरक्षा कानून को और अधिक प्रभावी बनाने की मांग को भी जायज बताया।
धमकी भरी चि_ियां ही असली पदक : महेंद्र अग्रवाल
उन्होंने मुंगेली के दिवंगत पत्रकार महेंद्र अग्रवाल का स्मरण करते हुए कहा—मेरे असली पदक ये धमकी भरी चि_ियां हैं, जो सच्ची पत्रकारिता की पहचान हैं।
वरिष्ठ पत्रकार विजय अग्रवाल का प्रेरक उद्बोधन
धरमजयगढ़ प्रेस क्लब के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार विजय अग्रवाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए पत्रकारों को संघर्ष, सत्य और साहस के मार्ग पर आगे बढऩे का संदेश दिया। उन्होंने कविता पाठ के माध्यम से सभी पत्रकार साथियों को जीवन में आगे बढऩे की प्रेरणा दी।
पत्रकार सुरक्षा कानून को सशक्त बनाने की मांग
आयोजक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश प्रताप परिहार, उपाध्यक्ष नितिन सिन्हा एवं गोविन्द शर्मा ने प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून को और प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग रखी।

ये रहे प्रमुख अतिथि
कार्यक्रम में एसपी आंजनेय वाष्र्णेय, सीईओ इंद्रजीत बर्मन, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय, उपाध्यक्ष अजय नायक, जगन्नाथ पाणिग्राही, ज्योति पटेल, कमल गर्ग, पूर्व विधायक केराबाई मनहर सहित प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। धरमजयगढ़ प्रेस क्लब से अध्यक्ष नारायण बाइन, उपाध्यक्ष असलम खान,गुरुचरण राजपूत, सचिव विवेक पांडे, उमा यादव, राजू अग्रवाल, रोहित तिर्की, विकास शुक्ला सहित अनेक पत्रकार शामिल हुए।।


