Home Uncategorized धारदार हथियार से युवक की नृशंस हत्या, गांव में फैली दहशत, घर...

धारदार हथियार से युवक की नृशंस हत्या, गांव में फैली दहशत, घर के आंगन में मिला रक्तरंजित  शव, कुल्हाड़ी बरामद … परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

1642
0
जोहार छत्तीसगढ़ – कोरबा
जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनियारी में एक युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मृतक की पहचान नंदकुमार पटेल के रूप में हुई है। इस जघन्य वारदात के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह ग्रामीणों ने नंदकुमार पटेल का रक्तरंजित शव उनके ही घर के आंगन में पड़ा देखा। शरीर पर धारदार हथियार से किए गए कई वार के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की निर्ममता का अंदाजा लगाया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही करतला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर जांच प्रारंभ की। पुलिस ने घटनास्थल से एक धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) बरामद की है, जिसे हत्या में प्रयुक्त किए जाने की आशंका है।
मृतक के परिजनों ने इसे पूर्व नियोजित साजिशन हत्या करार देते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है कि नंदकुमार की किसी से कोई खुली दुश्मनी नहीं थी, ऐसे में यह हत्या कई सवाल खड़े कर रही है।
फिलहाल पुलिस आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है तथा हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। अज्ञात आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
इस हृदयविदारक घटना से गांव में भय का माहौल है और लोग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here