Home छत्तीसगढ़ धरमजयगढ़ में विकास की नई राह, गौरवपथ निर्माण से नगर को मिलेगी...

धरमजयगढ़ में विकास की नई राह, गौरवपथ निर्माण से नगर को मिलेगी नई पहचान

541
0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।

धरमजयगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र में विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया है। नगर में गौरवपथ सड़क योजना के अंतर्गत लगभग छह करोड़ रुपये की लागत से भव्य सड़क निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ होने जा रहा है। यह सड़क कन्या हाईस्कूल से लेकर नगर के प्रमुख पीपरमार चौक तक निर्मित की जाएगी, जिसमें आधुनिक मानकों के अनुरूप डिवाइडर का भी निर्माण होगा। वहीं सड़क निर्माण को लेकर नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय रूप से कार्य में जुटे हुए हैं। सड़क के दोनों ओर ले आउट चिन्हांकन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, जिससे निर्माण प्रक्रिया को गति मिले। इस योजना की जानकारी मिलते ही नगरवासियों में उत्साह और खुशी का माहौल बन गया है। गौरतलब है कि कन्या हाईस्कूल से पीपरमार चौक तक की सड़क लंबे समय से उबड़-खाबड़ अवस्था में थी। कॉलेज आने-जाने वाले विद्यार्थियों, स्कूली बच्चों तथा राहगीरों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में स्थिति और भी विकट हो जाती थी। अब गौरवपथ सड़क निर्माण के बाद न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि नगर को एक सुव्यवस्थित और आकर्षक सड़क सुविधा भी मिलेगी। बता दें, इस महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने में नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार के अथक प्रयासों की विशेष भूमिका रही है। उनके सतत प्रयास और दूरदर्शी सोच के परिणामस्वरूप यह विकास कार्य संभव हो सका है। नगरवासियों को उम्मीद है कि गौरवपथ सड़क धरमजयगढ़ के विकास की नई पहचान बनेगी और भविष्य में नगर को आधुनिक स्वरूप प्रदान करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here