Home छत्तीसगढ़ पूज्य बाबा गुरु बीरभान का 322 वां जयंती समारोह नारनौल में होगा...

पूज्य बाबा गुरु बीरभान का 322 वां जयंती समारोह नारनौल में होगा संपन्न, हजारों की संख्या में जाएंगे नारनौल धाम, डॉ.जगजीवन खरे के नेतृत्व में छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा के सतनामी समाज

454
0

जोहार छत्तीसगढ़-बेमेतरा।
प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बड़ी ही धूमधाम के साथ में हजारों के तादाद में छत्तीसगढ़, उड़ीसा, पंजाब, हरियाणा के सतनामी समाज सहित नारनौल धाम के आस पास के सम्पूर्ण मानव समाज सहित हजारों की संख्या में धार्मिक स्वतंत्रता और मानव अधिकार के संरक्षक करूणा त्याग और साहस के प्रतीक गुरु बीरभान बाबा जी का संपूर्ण मानवता के लिए एक प्रकाश स्तंभ बने हैं। अपने परिवार सहित इस पवित्र धरती नारनौल पर श्रद्धा से नतमस्तक होकर इन दिव्य आयोजनों का हिस्सा बने और साक्षी बने साथ ही सतनाम धर्म के प्रवर्तक प्रात: स्मरणीय परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की बाल ब्रह्मचारी गुरु सतधारी गुरु परम पूज्य गुरु अमर दास शूरवीर महान प्रतापी राजा गुरु धर्म गुरु बालक दास साहेब जी के बतलाए रास्ते पर चलकर अपने जीवन को धन्य बनाएं कार्यक्रम पालो चौक एवं भंडारा 3 जनवरी 2026 को समय प्रात: 6 बजे से लेकर के शाम 4 बजे तक स्थान सतलोक आश्रम धोसी पहाड़ सत्संग समारोह व 2 से 4 जनवरी 2026 प्रात: 9 बजे से प्रात: 11 तक रुकने का स्थान यादव धर्मशाला नारनौल जिला महेन्द्रगढ़, हरियाणा इस आयोजन के उपरांत सत्संग संत श्याम साहब सतगुरु दरिया आश्रम दंगसी गोपालगंज बिहार से संवादकर्ता रहेंगे, वही सत्संग दीदी शीला बाई जी हरियाणा से, चौका आरती राजमहंत पंडित अनूप छत्तीसगढ़ से, तथा चौका आरती राजमहंत पंडित कुमार दास जोशी, भारत के कोने-कोने से बड़ी इस आयोजन में शामिल होंगे इस आयोजन में अखिल भारतीय सतनाम धर्म संस्था के संस्थापक एवं संरक्षक डॉ. जगजीवन खरे,संरक्षक सदस्य संतोष भारती,कोषाध्यक्ष विद्याधर गावस्कर के नेतृत्व में यह आयोजन प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लाह के साथ में किया जाएगा। जिसमें आप सह परिवार आकर इस स्मरणीय पल का साक्षी बन अपने कुल परिवार समाज का हिस्सा बने ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here