Home Uncategorized After all, under whose protection is Dhanvada Company building on forest land...

After all, under whose protection is Dhanvada Company building on forest land without permission? आखिर किनके संरक्षण में धनवादा कंपनी कर रहे बिना अनुमति के वन भूमि पर निर्माण ?

43
0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखण्ड के भालूपखना गांव में धनवादा कंपनी द्वारा 8 मेगावाट जल विद्युत परियोजना का काम जोर शोर से किया जा रहा है। कंपनी द्वारा बिना अनुमति के वन विभाग के भूमि पर निर्माण कार्य को अंजाम देे रहे हैं। और वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी है कि जान कर भी अनजान बन बैंठे हैं। वन भूमि की जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य की शिकायत धरमजयगढ़ वन मंडल में करने पर कोई कार्यवाही नहीं होने से दुखी होकर शिकायतकर्ता द्वारा सीसीएफ बिलासपुर में शिकायत करने पर बिलासपुर से जांच टीम आकर जांच करने पर पाये कि धनवादा कंपनी द्वारा बिना अनुमति के वन विभाग की भूमि में निर्माण कार्य हो रहे हैं, निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाया गया था। रोक किसके आदेश पर हटा और बिना अनुमति के कैसे फिर निर्माण कार्य शुरू हुआ ये समझ से परे हैं।

फिर होगा धनवादा कंपनी और वन विभाग के अधिकारियों की शिकायत

धनवादा कंपनी द्वारा बिना अनुमति के वन विभाग की जमीन पर कर रहे निर्माण कार्य की शिकायत होने के बाद भी कंपनी पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं किया गया। धनबादा अपने मनमर्जी से वन विभाग के जमीन पर कोई कुछ भी कर ले रहे हैं और वन विभाग चुपचाप तमाशा देख रहे हैं। अब धनबादा कंपनी और वन विभाग के अधिकारियों की शिकायत सीसीएफ बिलासपुर, पीसीसीएफ रायपुर के साथ-साथ वन मंत्री छत्तीसगढ़ शासन से किया जायेगा। धनवादा कंपनी की मनमर्जी पर रोक लग सकें और वन विभाग के दोषी अधिकारी-कर्मचारियों पर भी कार्यवाही हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here