Home छत्तीसगढ़ धरमजयगढ़ की मंडियों में एसडीएम की सक्रियता,किसानों के हित में सख्त प्रशासन!

धरमजयगढ़ की मंडियों में एसडीएम की सक्रियता,किसानों के हित में सख्त प्रशासन!

244
0

जोहार छत्तीसगढ़ – धरमजयगढ़।

इन दिनों धान खरीदी को लेकर प्रशासन की सक्रियता और सख्ती साफ तौर पर देखने को मिल रही है। शासन के निर्देशों के अनुरूप अवैध धान खरीदी-बिक्री और बिचौलियों पर लगाम कसने हेतु स्थानीय प्रशासन सतत निगरानी बनाए हुए है। इसी कड़ी में धरमजयगढ़ क्षेत्र के धान मंडी केंद्रों पर लगातार निरीक्षण किए जा रहे हैं।

अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) भगत स्वयं मैदान में उतरकर विभिन्न धान मंडी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। उनके इस सक्रिय रुख से न केवल मंडी व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ी है, बल्कि बिचौलियों में भी हड़कंप का माहौल बना हुआ है।

इसी क्रम में आज एसडीएम भगत धरमजयगढ़ के दुर्गापुर धान मंडी केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने धान खरीदी की प्रक्रिया का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तौल, भुगतान और किसानों की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा मंडी केंद्र प्रभारी को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

प्रशासन की इस सजगता से किसानों में विश्वास का संचार हुआ है और धान खरीदी व्यवस्था को सुचारु व निष्पक्ष बनाने की दिशा में एक सकारात्मक संदेश गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here