Home छत्तीसगढ़ नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ सह प्रभारी रहते तीन चुनावों में मिली ऐतिहासिक...

नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ सह प्रभारी रहते तीन चुनावों में मिली ऐतिहासिक जीत-अरुण धर दीवान, नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने से भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित

94
0

जोहार छत्तीसगढ़-रायगढ़।
नितिन नबीन को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने कहा छग के प्रभारी एवं सह प्रभारी रहते हुए नितिन नवीन जी के नेतृत्व में 2023 के विधान सभा 2024 के लोकसभा 2025 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली। उन्हें कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है। विधान सभा चुनाव के दौरान उनके सान्निध्य का जिक्र करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष दीवान ने भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी व बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले भर में पार्टी कार्यकताओं की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। अरुण धर दीवान में जिला भाजपा की ओर से केंद्रीय नेतृत्व के प्रति इस कदम हेतु आभार भी जताया है। नितिन नवीन जी की अदभुत संगठन क्षमता कौशल रणनीति का उल्लेख करते हुए कहा छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के नितिन शिल्पकार रहे हैं। प्रदेश सह प्रभारी, लोकसभा चुनाव प्रभारी और प्रदेश प्रभारी रहते हुए उन्होंने प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं को चुनाव पूर्व उत्साहित करने में अहम भूमिका निभाई । राष्ट्रीय स्तर पर अब उनके अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा। चुनाव पूर्व जमीनी स्तर पर कार्यकताओं को उत्साहित करने हेतु उन्होंने निरंतर संवाद किया और चुनाव पूर्व कार्यकताओं को तैयार किया। प्रदेश के कार्यकताओं से जीवंत संपर्क के साथ उनकी संगठनात्मक कार्यक्षमता विशिष्टता और प्रतिबद्धता भाजपा को एक सशक्त राजनीतिक दल के रूप स्थापित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन करती रहेगी। दीवान ने कहा कि नबीन की नियुक्ति से छत्तीसगढ़ के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता हर्षित एवं उत्साहित हैं। नबीन के नेतृत्व ने पार्टी की रीति-नीति और संगठनात्मक दायित्वों व गतिविधियों की गम्भीरता से कार्यकताओं को समझने का अवसर दिया। भाजपा महामंत्री द्वय जतिन साव विकास केडिया सहित जिला भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नितिन नबीन जी को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here