Home छत्तीसगढ़ पत्रकारिता की डिग्री के साथ निकहत परवीन को मिला गोल्ड मैडल, दीक्षांत...

पत्रकारिता की डिग्री के साथ निकहत परवीन को मिला गोल्ड मैडल, दीक्षांत समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री व कुलपति के हाथों हुई सम्मानित

70
0

राजनांदगांव

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार 10 वर्षों से कार्य कर रही निकहत परवीन ने भारती विश्वविद्यालय में स्वर्ण पदक के साथ पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है। इससे सुश्री निकहत के इष्ट- मित्रों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल बना हुआ है। बता दें कि सुश्री निकहत ने भारती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के गरिमामय आयोजन में पत्रकारिता की डिग्री हासिल करते हुए महानुभवों की उपस्थिति में शपथ ग्रहण भी की है। वे पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन फोर्स PGDMCJ की उपाधि टॉप 10 में से टॉप 2 में अपना स्थान बनाया। वे विगत 12 वर्षों से समाज सेवा करती आ रही है उन्होंने इस पढ़ाई के संबंध में अपना अनुभव बताया कि आज के युग में वे महिलाओं को सशक्त बनाने और सच के प्रति आवाज उठाने के लिए अग्रणी रहीं है।
भारती विश्वविद्यालय के कुलपति एवं पूरी संस्था के पदाधिकारियों के साथ साथ उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा छ ग शासन के हाथों गोल्ड मैडल सर्टिफिकेट, एवं पत्रकारिता की उपाधि ग्रहण की।
संस्कारधानी नगरी के हर बड़े नेताओ, मंत्रियों सेलिब्रिटियों का इंटरव्यू वन टू वन लेने वाली महिला पत्रकार निकहत परवीन ने आज अपने इस उपलब्धि से पूरे राजनांदगांव क्षेत्र का नाम रौशन किया है। यह उपलब्धि उनके सिर्फ पत्रकारिता का ही नहीं, समाज सेवा के रूप में पुलिस महिला काउंसलर, आस्था मूक बधिर शाला की सहसचिव, और हर उस व्यक्ति की मदद करने के बदौलत मिली है। जो उनकी मेहनत, लगन और दूर दृष्टिकोण को प्रदर्शित करता है। इंडिया परफेक्ट न्यूज की सह संपादक, दावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत निकहत को उनके इस शानदार उपलब्धि के लिए उनके घर परिवार वालों सहित इष्ट मित्रों एवं शुभचिंतकों ने द्वारा बधाइयां प्रेषित कर शुभकामनाएं दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here