Home छत्तीसगढ़  शिकार के लिए लगाए गए करंट तार से दो ग्रामीणों की मौत...

 शिकार के लिए लगाए गए करंट तार से दो ग्रामीणों की मौत , जांच में जुटी पुलिस

239
0

 

रायगढ़।

रायगढ़ जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत संबलपुरी के पास स्थित राजस्व जंगल में दो ग्रामीण युवकों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतकों की पहचान गुलशन उरांव और पुनीलाल यादव के रूप में हुई है। दोनों युवक रेगड़ा गांव के निवासी थे और बीते पांच दिनों से लापता बताए जा रहे थे। घटना की जानकारी १३ दिसंबर की सुबह उस समय सामने आई, जब स्थानीय ग्रामीणों ने जंगल के भीतर झाड़ियों के बीच दो शव पड़े देखे। सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला और चक्रधर नगर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों शव जंगल के भीतर झाड़ियों में छुपाए गए थे, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतकों में से एक युवक के हाथ में जलने के स्पष्ट निशान पाए गए हैं। इसके आधार पर आशंका जताई जा रही है कि दोनों की मौत वन्यप्राणियों का शिकार करने के लिए लगाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से हुई हो सकती है। अक्सर जंगल क्षेत्रों में अवैध रूप से करंट वाले तार बिछाए जाते हैं, जो न केवल वन्यजीवों बल्कि इंसानों के लिए भी जानलेवा साबित होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here