जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
आस्था और सांस्कृतिक चेतना के संगम पर ग्राम पंचायत बायसी कॉलोनी वार्ड क्रमांक 8 में हनुमान मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन का पावन अनुष्ठान विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। बायसी कॉलोनी हॉस्पिटल के समीप आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्ति और उल्लास से आलोकित हो उठा। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार, बंग समाज के प्रदेश अध्यक्ष आशीष विश्वास, ग्राम पंचायत बायसी कॉलोनी के सरपंच पति मदन भोय, वार्ड क्रमांक 8 की पंच कनिका मंडल तथा वार्ड क्रमांक 5 के प्रतिनिधि जगबंधु विश्वास ने मंत्रोच्चार और परंपरागत रीति के साथ भूमि पूजन में सहभागिता निभाई। समस्त बायसी कॉलोनी के नागरिकों की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी गरिमामय बना दिया। बहरहाल स्थानीय जनों के अनुसार हनुमान मंदिर का निर्माण न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक होगा, बल्कि समाजिक एकता और सामुदायिक सद्भाव का केंद्र भी बनेगा। भक्ति और विश्वास से ओतप्रोत यह कार्यक्रम बायसी कॉलोनी के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।



