Home छत्तीसगढ़ अनियंत्रित होकर नाली में घुसी ट्रैक्टर, पंचधार शनि मंदिर के पास की...

अनियंत्रित होकर नाली में घुसी ट्रैक्टर, पंचधार शनि मंदिर के पास की घटना

178
0

 जोहार छत्तीसगढ़-सारंगढ़ बिलाईगढ़।
जिले के सरिया तहसील अंतर्गत सुबह-सुबह एक दर्दनाक हादसा होते होते बच गया। दरअसल पंचधार शनि मंदिर के मास मोड़ते वक्त एक ट्रैक्टर नाली में जा घुसी और पलट गई। जैसे तैसे चालक ने अपनी जान बचाई। घटना के बाद आसपास के लोगों की हुजूम सी लग गई। मिली जानकारी के अनुसार पंचधार-बुदबुदा सड़क पर तालाब की तरफ से ष्टत्र13्रत्र5312 नंबर की ट्रैक्टर ईंट लेकर आ रही थी। जैसे ही ट्रैक्टर शनि मंदिर के पास पहुंचा और चालक ने बुदबुदा की ओर मोडऩे की कोशिश की, ट्राली का वजन ज्यादा होने की वजह से ट्रैक्टर से चालक का नियंत्रण खो गया और ट्रैक्टर सामने नाली के लिए खोदी गई गड्ढे में घुसकर पलट गई। इस घटना में जैसे तैसे कूदकर चालक ने अपनी जान बचाई। अगर चालक से जरा भी चूक की होती तो निश्चित ही उसकी जान जाने की संभावना थी। घटना के बाद राहगीर और ग्रामीणों की हुजूम सी लग गई। वहीं ग्रामीणों द्वारा 2-3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को नाली से बाहर निकाला गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here