Home छत्तीसगढ़ धरमजयगढ़ में बाहरी व्यक्तियों का जमावड़ा, पुलिस थाने में सूचना तक नहीं

धरमजयगढ़ में बाहरी व्यक्तियों का जमावड़ा, पुलिस थाने में सूचना तक नहीं

1357
0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।

कोई व्यक्ति जो दूसरे राज्य या दूसरे शहर से काम धंधा करने के लिए आते हैं उनको थाने में सूचना देना होता है, ताकि जरूरत पडऩे पर पुलिस उसकी पहचान कर सके। नियम कहता है कि ऐसे लोगों का पुलिस पहचान करें और अपने थाना में उनकी पूरी जानकारी रखे, ऐसे लोगों को कोई अगर घर किराये देते हैं तो उसकी पूरी जानकारी के साथ पुलिस थाना में घर मालिक को सूचना देना होता है। लेकिन धरमजयगढ़ में तो राम राज चल रहा है यहां शासन का कोई नियम कानून चलता ही नही है। जैसा मर्जी वैसे ही करते हैं, आपको हर दिन सुबह बस स्टैण्ड में ऐसे कई लोग दिख जायेंगे जो उत्तरप्रदेश आरटीओ का राजिस्ट्रेशन वाली मोटरसायकल में दो-चार प्लास्टिक लेकर गांव-गांव बेचने चले जाते हैं। पुलिस स्टेशन में इनकी कोई सूचना नहीं है ये लोग कहां से आये हैं क्या करते हैं, किसके यहां रहते हैं? ये लोग मनमानी तरीके से नगर पंचायत क्षेत्र में रहकर गांव-गांव में धंधा कर रहे हैं ऐसे लोग कई बार बड़ी घटना को अंजाम देकर चले जाते हैं और पुलिस घटनाकारित करने वालों को खोजते रहते हैं और उनके हाथ कुछ भी नहीं लगता है।

जिले में ऐसे लोग घटना को दे चूके अंजाम

बाहर से आकर फेरी करने वाले लोगों द्वारा जिले में कई घटना को अंजाम दे चूके हैं, कुछ साल पहले खरसिया में भी ऐसे लोगों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था जो फेरी करते-करते घर का रेकी कर अपने साथी को पूरी जानकारी देते थे और उनके साथियों द्वारा चोरी, लूट को अंजाम देते थे। धरमजयगढ़ वासियों को भी ख्याल रखना चाहिए कि ऐसे लोगों को घर किराये न दे ताकि ये लोग कोई घटना को अंजाम न दे सके।

कांग्रेसी पार्षद के रिश्तेदार के घर में रहते हैं ये लोग

नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 6 ऐसे लोगों के लिए सुरक्षित है, ऐसे लोगों को बिना जांचे परखे मकान किराये पर दे दिया जाता है, अभी हाल ही में कांग्रेसी पार्षद के रिश्तेदार के यहां एक ट्रक समान को खाली किया गया है, और सभी लोग बाहरी राज्य के हैं, घर मालिक द्वारा पुलिस थाना में कोई सूचना नहीं दिया गया है, पुलिस पहले भी ऐसे लोगों की पहचान करने के लिए वार्ड क्रमांक 6 में गये थे लेकिन सूचना लगते ही घर मालिक ऐसे लोगों को भगा दिया जाता है कुछ दिनों के लिए उसके बाद फिर बुला लिया जाता है। पुलिस को चाहिए कि ऐसे घर मालिक पर भी कनूनी कार्यवाही किया जाये ताकि किसी बाहरी व्यक्ति को किराये पर रखने से पहले इसकी सूचना पुलिस थाने में दर्ज करवाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here