Home छत्तीसगढ़ फार्मासिस्ट बना डॉक्टर, वार्ड बॉय गरीब मरीज का सेहद के साथ कर...

फार्मासिस्ट बना डॉक्टर, वार्ड बॉय गरीब मरीज का सेहद के साथ कर रहा खिलवाड़

405
0

जोहार छत्तीसगढ़-बेमेतरा।
बेमेतरा जिला के कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में देखने को मिलता है जहां अनाधिकृत नर्स और वार्ड बॉय के भरोसे चल रहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जिम्मेदार क्यों नहीं दे रहे ध्यान, बेमेतरा जिला मुख्यालय बेमेतरा महज 15 किलोमीटर दूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जेवरा में फार्मासिस्ट डॉक्टर बन कर आम जनता का कर रहा इलाज और जीवन के साथ कर रहा खिलवाड़, अविनाश घृतलहरे ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जेवरा में पदस्थ भीष्म नारायण देवांगन फार्मासिस्ट के पद पर पदस्थ है जो कि डॉक्टर बनकर मरीज का इलाज कर रहा है जिसका मूल कार्य मेडिकल में बैठकर दवाई बांटना है लेकिन यह किसके अनुमति से भीष्म नारायण देवांगन अपने पद का दुरुपयोग करते हुए इलाज कर मरीज के जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और वही वार्ड बॉय के पद पर पदस्थ थानूराम साहू के द्वारा मेडिकल में बैठकर दवाई वितरण करवा रहा है थानूराम साहू का मूल कार्य वार्ड में पेशेंट की देखरेख एवं साफ सफाई की है जिसकी शिकायत अविनाश घृतलहरे (सामाजिक कार्यकर्ता) ने किया और बताया कि यह खेल खंड चिकित्सा अधिकारी के संरक्षण में हो रहा है खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शरद कोहाड़े से फोन के माध्यम से बात करने पर कहा गया कि डॉक्टर की कमी के कारण उसके द्वारा इलाज किया जाता है।

जिसको लेकर आज मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी को लिखित शिकायत कर ज्ञापन के रूप में दिया गया और भीष्म नारायण देवांगन फार्मासिस्ट एवं धनुराम साहू वार्ड बॉय के ऊपर 1 सप्ताह में उचित कार्यवाही नहीं की जाती है तो अविनाश घृतलहरे एवं ग्रामवासियों के द्वारा कार्यालय का घेराव कर आंदोलन के लिए बाध्य होगा जिसकी संपूर्ण जवाब दारी शासन प्रशासन की होना बताया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here