जोहार छत्तीसगढ़ – बेमेतरा।
बेमेतरा जिले के अधियारखोर से लगे पड़कीडीह में राज मेडिकल कि आड़ पर चला रहा खुलेआम क्लिनीक, जनता के सेहत के साथ कर रहा खिलवाड़ और क्या जिम्मेदार अधिकारी जांच के नाम पर सिर्फ बंद लिफाफे में मस्त हो जाते हैं..? आपको बता दे कि 2 से 3 साल पहले पूर्व बेमेतरा SDM सुरुची सिंह द्वारा छापा मार कार्यवाही कर सिल किया गया था लेकिन अभी वर्त्तमान में जगह बदल कर खुलेआम राज मेडिकल का पोस्टर लगा कर तालाब के बगल जहाँ संचालित सरकारी हॉस्पिटल से लगे 500 मीटर में क्लिनीक संचालित किया जा रहा है इनकी क्लिनीक और मेडिकल का जांच किया जाय,और सही,गलत को आम जनता का बिच लाया जाय, संरक्षण देने वाले आखिर कार कौन है? उनके ऊपर ही कठोर कार्यवाही किया जाय, क्योंकि सरकार आम जनता का हित में काम कर एक अच्छी पहल लाया जा रहा है । और लोगों कों नई दिशा दिखा कर जागरूकता कर रहा है, लेकिन कुछ भ्रष्ट जिम्मेदार अधिकारी के द्वारा कार्यवाही करने के बजाय भय भ्रष्टाचार को दिया जा रहा बढ़ावा और जनता का सेहत के साथ खुलेआम कर रहा खिलवाड़।



