Home छत्तीसगढ़ गर्भवती नाबलिग को झारखण्ड ले जाकर कर दिया हत्या, मामला धरमजयगढ़ थाना...

गर्भवती नाबलिग को झारखण्ड ले जाकर कर दिया हत्या, मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का

48
0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।

धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र से एक खबर सामने आ रही है। नीचेपारा निवासी एक 15 साल की नाबलिग बालिका गर्भवती हो जाती है। और इसकी जानकारी उनके मां को होने पर उसकी मां धरमजयगढ़ थाना बच्ची को लेकर आती है और थाने में इनकी कोई सुनवाई नहीं होने पर बच्ची को घर ले जाकर लड़के वालों को सौंप देती है 26 अक्टूबर 2025 को। गर्भवती नाबालिग को झारखण्ड ले जाने के बाद लड़के वालों ने मारपीट करते हुए नाबालिग की हत्या कर दिया गया 4 नंवबर को, नाबालिग की मां अपनी बेटी की लाश को झारखण्ड के रायडीह से रात में लेकर धरमजयगढ़ आई है। विडंबना देखिए सरकार नाबालिग की सुरक्षा को लेकर कितना गंभीर होने के बाद भी इनके अधिकारी-कर्मचारी कितना सुस्त है, बच्ची की पूरी जानकारी सीडब्लूसी एवं महिला बाल विकास विभाग को देने के बाद भी नाबालिग को शासन की सुविधा का लाभ नहीं मिला। अगर सीडब्लूसी एवं महिला बाल विकास विभाग मामले को संज्ञान लेता तो आज एक नाबालिग की हत्या नहीं होता बल्कि नाबालिग को गर्भवती करने वाला आरोपी पॉस्को एक्ट के तहत जेल की चार दिवारी में बंद होता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here