Home छत्तीसगढ़ साय सरकार के बेमेतरा आगमन पर जिला प्रशासन अपने कमजोरी छुपाने लगे,...

साय सरकार के बेमेतरा आगमन पर जिला प्रशासन अपने कमजोरी छुपाने लगे, स्कूल छप्पर के छज्जे पर त्रिपाल ढकने की तस्वीर, मंच के ठीक सामने देखे मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन की नाकामयाबी

357
0

जोहार छत्तीसगढ़-बेमेतरा।
मुख्यमंत्री के मंच के ठिक सामने बेसिक स्कूल की जर्जर हालत देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान जिला प्रशासन अपनी कमजोरियों को छुपाने स्कूल के छज्जे छप्पर को लाल कलर के त्रिपाल से ढककर दबाने का प्रयास किया किंतु जिला संवाददाता ने तस्वीर को देखकर तत्काल अपने कैमरे पर रिकार्ड कर खबर के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाने का काम किया। एक तरफ लोकार्पण भूमिपूजन एवं शिलान्यास का कार्यक्रम जहां करोड़ों रुपए का खर्च करके जनता के बिच तौफा देने आ रहे साय सरकार, वही एक ओर बेमेतरा के बहुचर्चित बेसिक स्कूल जो अपनी दयनीय स्थिति को बदहाली की आंसु बहा रहे हैं वही बेमेतरा जिला प्रशासन ने सरकार और आम जनता के बिच छुपाने में लगे, छत्तीसगढ़ की साय सरकार प्रदेश में मोदी जी की गारंटी की वादे को जनता के बीच बतला कर जनता की समस्याओं कों दूर करने का काम कर रही, किंतु शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार बिजली कटौती जैसे अनेकों समस्याओं से आम जनता काफी परेशान हैं। मुख्यमंत्री सहित सात सरकार के आधा दर्जन कैबिनेट मंत्री के मुख्य आतिथ्य के मुख्य मंच के ठीक सामने बेसिक स्कूल के छज्जे छप्पर की यह तस्वीर सरकार से तथा लोकार्पण भूमिपूजन एवं शिलान्यास के कार्यक्रम में हकिकत को स्पष्ट कर दिया । जिला प्रशासन अपने कमजोरियों को छुपाने हर सम्भव प्रयास किया किंतु असल और हकीकत पर पर्दा नहीं डाल पाए क्योंकि जिला प्रशासन के पर्दा डालने से पहले हि कैमरे में सच्चाई आ गई और जनता देखने लग गई ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here