Home छत्तीसगढ़ सड़क बदहाल जिम्मेदार की अनदेखी से ग्रामीण परेशान, जिम्मेदार अधिकारी अपने में...

सड़क बदहाल जिम्मेदार की अनदेखी से ग्रामीण परेशान, जिम्मेदार अधिकारी अपने में मस्त, सड़क को लेकर जनता त्रस्त

343
0

जोहार छत्तीसगढ़-बेमेतरा।
बेमेतरा जिले के नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम भदौरा की प्रधानमंत्री सड़क इन दिनों बदहाली की शिकार बन चुका है यह सड़क की जर्जर स्थिति से ग्रामीणों और राहगीरों के लिए खतरे का जाल बन गई। इसी मार्ग से प्रतिदिन स्कूली वाहन और छोटे-छोटे बच्चे भी गुजरते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क कटई मोड़ से भदौरा होते हुए बेलटुकरी मोड़ कों जोडऩे वही मार्ग है और स्थानीय लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मार्ग है। लेकिन लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण अब यह सड़क जगह-जगह गड्डों में तब्दील हो चुकी है। कई गड्डों में तो एक फीट तक पानी भरा हुवा है जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है।

ग्राम वासियों ने अपने सड़क कों लेकर क्या कहा

सड़क की हालत को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जिनके चलते आये दिन दोपहिया वाहन चालक और पैदल राहगीर दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बचते हंै मीडिया के सामने ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सड़क की मरम्मत की मांग की है। यदि समय रहते सुधारात्मक कार्य नहीं किए गए, तो यह जर्जर प्रधानमंत्री सड़क कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here