जोहार छत्तीसगढ़ -धरमजयगढ़।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में धरमजयगढ़ भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। संघ की पारंपरिक वेशभूषा में सजे स्वयंसेवकों ने अनुशासित पंक्तियों में नगर भ्रमण किया। इस दौरान जगह-जगह महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। पथ संचलन थाना परिसर में स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर बस स्टैंट, अस्पताल चौंक से सिविल लाईन से होते हुए दशहरा मैदान में संपन्न हुआ। पथ संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए। अनुशासन और संगठन की झलक देख नगरवासी अभिभूत हो उठे। जगह-जगह हुए स्वागत और पुष्पवर्षा ने इस आयोजन को और भी भव्य बना दिया।

