जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
रायगढ़ जिले के विकास खण्ड धरमजयगढ़ के सुदूर आदिवासी वनांचल में घने जंगलों के बीच बसे ग्राम लामीखार स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में दो शिक्षक पदस्थ हैं जहां प्रधान पाठक के रूप में प्रदीप नायक एवं सहायक शिक्षक के रूप में निरंजन लाल पटेल विगत कई वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जहां छात्र-छात्रों कि दर्ज संख्या लगभग 60 के करीब हैं, कक्षा पहली से कक्षा पांचवीं तक विद्यालय संचालित है। वहां के बारे में यदि बात कि जाये तो किसी को विश्वास नहीं होता है। क्योंकि शासकीय प्राथमिक शाला और क्या शनिवार और रविवार वहां कभी भी चले जायें तो वर्ष में अवकाश ही नहीं होता है, बारह महीने स्कूल लगता है। शिक्षक हर समय पढ़ाई कराते हैं जबकि शासकीय प्राथमिक शाला है। शिक्षकों कि मन, लगन,और सेवा समर्पण भाव के साथ शिक्षा देना हर किसी शिक्षक के बस कि बात नहीं है। वहीं आपको बता दें कि लामीखार चारों तरफ से धने जंगलों के बीच तथा सीमित संसाधन होने के बावजूद यहां कि जो भी व्यक्ति इस विद्यालय तक पहुंच जाता है वह यहां कि वातावरण को देखकर भाव विभोर हो जाते हैं। वहां रायगढ़ जिले के लैलूंगा से पत्रकार अशोक कुमार भगत एवं अशोक दास महंत सहित ऐजुकैन्डल एवं फायर टीम ने महान वित्तीय शिक्षा विद् तुषान्त भोई के मार्ग दर्शन में शासकीय प्राथमिक शाला लामीखार में 15 सितंबर 2025 दिन सोमवार को वहां पढ़ाई करने वाले लगभग 50 से 60 बच्चों तथा बोजिया संकुल श्रोत केन्द्र के शिक्षकों को पौष्टिक न्यौता भोजन के रुप में चावल, दाल, मशरूम कि सब्जी, टमाटर कि चटनी तथा रसगुल्ला परोस कर नन्हें-मुन्ने बच्चों को भोजन कराया गया। जिसके पश्चात सभी स्कूली बच्चों को कॉपी पेन वितरण किया गया। जहां सभी बच्चों के चेहरे पर खुशियां देखकर मन गदगद हो गया दिल में अनंत शाति कि अनुभूति होने लगी। वहीं वहां पर उपस्थित सभी शिक्षक तथा जनप्रतिनिधि गण सहित सभी को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। उपरोक्त मौके पर प्राथमिक शाला लामीखार के प्रधान पाठक प्रदीप कुमार नायक, सहायक शिरंजन लाल पटेल, बूंदसिंह पोर्ते, संकुल प्राचार्य बोजिया लक्ष्मण प्रसाद ताण्डेय, विजय कुमार चौधरी व्याख्याता हाई स्कूल बोजिया एवं सरपंच ग्राम पंचायत बोकरामुड़ा श्याम कुमार राठिया, घरघोड़ा ब्लॉक से राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त पटनायक दंपति सच्चिदानंद पटनायक एवं सरोजनी पटनायक, तमनार ब्लॉक से प्रधान पाठक चुड़ामणी चौहान की गरीमामयी उपस्थिति रही।



