Home छत्तीसगढ़ जमाने को हंसाने वाले कवि सुरजीत नवदीप रुला गए-ओपी चौधरी, Poet Surjeet...

जमाने को हंसाने वाले कवि सुरजीत नवदीप रुला गए-ओपी चौधरी, Poet Surjeet Navdeep Rula, who laughed in the era-OP Chaudhary

138
0

जोहार छत्तीसगढ़-रायगढ़।
हास्य-व्यंग्य कवि सुरजीत नवदीप के निधन पर ओपी चौधरी ने शोक जताते हुए कहा प्रसिद्ध हास्य-व्यंग्य कवि सुरजीत नवदीप जी के निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति दें। उनका निधन प्रदेश के साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। हास्य और व्यंग्य से जुड़ी कविताओं के पाठन के साथ साथराष्ट्रीय मंच संचालक सुरजीत नवदीप के हृदयस्पर्शी कविताओं का जीवंत एहसास सदैव दिलों में रहेगा। 1000 से अधिक मंचों में अपनी प्रस्तुति देने वाले कवि नवदीप का काव्य के प्रति समर्पण दिखाता है।उनके सरल, सहज स्वभाव के सभी कायल थे। जीवन के अंतिम समय तक वे स्वतंत्र लेखन और साहित्य सेवा में सक्रिय रहे। आपका नाम हिंदी हास्य व्यंग्य कविता में सम्मानपूर्वक लिया जाता है। देश की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं सहित रेडियो दूरदर्शन में निरंतर रचनाओं का प्रकाशन, प्रसारण होता रहा। नामचीन मंचों से चुटीले व्यंग्य लेखनी शैली, व्यंग्यात्मक टिप्पणी और मंचीय उपस्थिति से आपने लोगों के दिलों में एक विशिष्ट छाप छोड़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here