Home छत्तीसगढ़ बेलगाम फ्लाईएश वाहन ने मारी नगर पंचायत की लिफ्टर मशीन को ठोकर,...

बेलगाम फ्लाईएश वाहन ने मारी नगर पंचायत की लिफ्टर मशीन को ठोकर, कर्मचारी बाल-बाल बचा

317
0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।

नगर की सड़कों पर बेलगाम दौड़ रहे ओवर लोड फ्लाईएश वाहनों के कारण आये दिन दुघर्टना हो रहे हंै। स्थानीय प्रशासन बेलगाम ओवर लोड फ्लाईएश वाहनों पर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। जिसका नतीजा है कि आये दिन ओवरलोड फ्लाईएश ट्रकें दुघर्टना को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक घटना आज नगर में देखने को मिला। फ्लाईएश खाली कर रायगढ़ की ओर जा रहे ट्रक क्रमांक सीजी 22 जेड 0783 ने नगर पंचायत का लिफ्टर मशीन से नगर की लाइट सुधार रहे गाड़ी को ठोकर मार दिया, ठोकर इतना जोरदार था की लाईट सुधार रहे नगर पंचायत का कर्मचारी लिफ्टर मशीन से गिर गया, ऊंचाई से गिरने से नगर पंचायत कर्मचारी की जान तो बाल-बाल बच गया, लेकिन अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि वाहन की ठोकर से कर्मचारी प्रधान को अंदुरूणी चोंट आई है।

स्थानीय प्रशासन फ्लाईएश वाहनों पर मौन क्यों?

ओवरलोड फ्लाईएश वाहनें सिर्फ दुघर्टना को ही अंजाम नहीं दे रहा है, ओवलोड के कारण सड़कों को भी खराब कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ओवरलोड फ्लाईएश वाहनों पर कार्यवाही करने के बजाए मौन धारण कर बैंठे हैं? धरमजयगढ़ में लंबे समय से ओवरलोड फ्लाईएश वाहनों पर कार्यवाही नहीं हुआ है जिसके कारण इनके हौसले बुलंद है। स्थानीय प्रशासन को चाहिए की फ्लाईएश ओवरलोड और बेलगाम चालने वाली फ्लाईएश वाहनों पर कार्यवाही करते हुए इनके मनमानी पर रोक लगाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here