Home छत्तीसगढ़ वोट चोर गद्दी छोड़ के तहत दौरे पर, रतनपुर महासचिव व प्रदेश...

वोट चोर गद्दी छोड़ के तहत दौरे पर, रतनपुर महासचिव व प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट का महामाया चौक पर होगा कल भव्य स्वागत, विधायक अटल श्रीवास्तव की नेतृत्व में होगा

154
0

जोहार छत्तीसगढ़-रतनपुर।
राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री व वर्तमान में टोंक विधायक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आगामी 17 सितम्बर बुधवार को वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम के तहत रतनपुर पहुंच रहे है जहां महामाया चौक पर क्षेत्रीय विधायक अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर द्वारा उनका भव्य स्वागत कीया जाएगा उसके बाद वे सिद्ध शक्ति पीठ माता महामाया देवी के दर्शन-पूजन भी करेंगे। ब्लाक कांग्रेस कमेटी रतनपुर द्वारा महामाया चौक पर भव्य स्वागत कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। ज्ञात हो कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वोट चोर,गद्दी छोड़ कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में सभाओं का आयोजन प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा किया जा रहा है इसी कड़ी में कोरबा की सभा से लौटते वक्त रतनपुर में भी प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट का आगमन होगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समन्वयक शीतल जायसवाल ने बताया कि विधायक अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में हम सभी रतनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कांग्रेसजन प्रदेश प्रभारी के स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों में लगे हुए है। स्वागत तथा महामाया मंदिर दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के साथ प्रदेश स्तर के कांग्रेस नेताओं का भी आगमन होगा जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, नेताप्रतिपक्ष चरणदास महंत,प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, सह प्रभारी विजय जांगिड़, जरिता लैतफ लांग सहित कांग्रेस के विधायक एवं सभी प्रकोष्ठ मोर्चो के पदाधिकारी गण भी उपस्थित रहेंगे। उक्त कार्यक्रम की तैयारी में रतनपुर ब्लाक के सभी प्रकोष्ठ एवं मोर्चो के पदाधिकारीयो की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है,सभी कांग्रेस जनों से कार्यक्रम में शिरकत करने की अपील की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here