जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
भाजपा का सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की कार्यशाला गायत्री मंदिर में मंडल अध्यक्ष भरत लाल साहू की अध्यक्षता में हुई। सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भाजपा द्वारा चलाया जाएगा। इस कार्यशाला में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम जिला सह सयोजक गोकुल नारायण यादव, जिला भाजपा उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी नरेश पंडा एवं कमला राठिया जिला मंत्री मुख्य वक्ता एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष शिशुपाल गुप्ता, नगर पचायत अध्यक्ष अनिल सरकार उद्बोधन प्राप्त हुआ। 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस है। इस अवसर पर पार्टी द्वारा पूरे देश में सेवा पखवाड़ा एवं हर घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता रक्तदान शिविर, मेडिकल कैंप, पौधरोपण, स्वच्छता अभियान आदि कार्य किया जाएगा। सभी विधानसभाओं में प्रधानमंत्री पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म को दिखाया जाएगा। राज्य एवं केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री सेवा पखवाड़ा के मंडल सयोजक भोगेश्वर प्रसाद बेहरा (पूर्व सैनिक ) व धन्यवाद ज्ञापन मंडल महामंत्री जगदीश सरकार ने किया। कार्यशाला में सेवा पखवाड़ा के मंडल सह सयोजक राशि बाई, मंडल उपाध्यक्ष गोविन्द महंत, मंडल मंत्री सहित मंडल के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



