Home छत्तीसगढ़ सेवा पखवाड़ा पर भाजपा की मंडल स्तरीय कार्यशाला संपन्न, पदाधिकारी और कार्यकर्ता...

सेवा पखवाड़ा पर भाजपा की मंडल स्तरीय कार्यशाला संपन्न, पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

90
0

जोहार छत्तीसगढ़-बाकारूमा।
भाजपा कार्यालय में सेवा पखवाड़ा को लेकर मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मंडल के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी महेश चैनानी ने कहा कि भाजपा केवल चुनाव जीतने के लिए राजनीति नहीं करती, बल्कि समाज को सेवा और समर्पण से जोडऩे का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिया गया मंत्र सेवा ही संगठन हर कार्यकर्ता के लिए मार्गदर्शक है। चैनानी ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस अभियान को उत्सव की तरह मनाएं और सेवा का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचाएं। जनपद अध्यक्ष लीनव राठिया ने कार्यशाला की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं है, बल्कि समाज की कमजोर कड़ी तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने महिला शक्ति और युवाओं को सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की। जिला पंचायत सदस्य पुनेश्वर प्रसाद राठिया कहा कि स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान और पोषण जागरूकता जैसे कार्यक्रमों के जरिए जनहित को मजबूती दी जा सकती है। इस अवसर पर मंडल सहप्रभारी सहोद्रा राठिया ने कही पर्यावरण प्रकृति का एक अनमोल उपहार है इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील की। आभार प्रकट टीमन राम गुप्ता ने किया एवं मंच संचालन दुहन साय चौहान ने किया। नगर पंचायत उपाध्यक्ष जगन्नाथ यादव, संतोष चौहान, देवंती राठिया, दशरथ राठिया, कमला राठिया, शोभा राम राठिया, वेणुधर यादव, हेतराम राठिया, कंचन सिंह राठिया, टीका राम राठिया, टी पी राठिया, देवचन्द्र राठिया, भागीरथी साहू, यमुना राठिया, घासी राम राठिया, अमर सिंह राठिया, मधुसूदन बारीक, फूलवती चौहान, नीरज यादव, नित्यानन्द भोय, सुनील चौहान, अजय दास महंत, दिनेश बारीक, दिनेश साहू, कौशल्या राजपूत, निलेश साहू सहित मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संकल्प लिया कि सेवा ही हमारा मूल मंत्र है और समाजहित व राष्ट्रहित के कार्यों में निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here