जोहार छत्तीसगढ़-रायगढ़।
जिला मुख्यालय से लगे पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अवैध खनन और रेत माफिया पर प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। शुक्रवार देर रात माइनिंग अफसरों ने छापेमारी करते हुए एक हाइवा को पकड़ा, जो बिना अनुमति अवैध रेत परिवहन कर रहा था। सूत्रों का दावा है कि पकड़े गए हाइवा का मालिक सत्ता से जुड़े एक प्रभावशाली नेता का बेहद करीबी है, जो घरघोड़ा क्षेत्र का निवासी है। फिलहाल हाइवा को पूंजीपथरा थाने में खड़ा कराया गया है और खनिज विभाग की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। सूत्र यह भी बताते हैं कि ऐसे मामलों में औपचारिक कार्यवाही के बाद पुलिस प्राय: चोरी की धारा के तहत अपराध दर्ज करती है। लिहाजा इस बार भी संभावना जताई जा रही है कि पूंजीपथरा थाना पुलिस चोरी का मामला दर्ज करें।



