Home छत्तीसगढ़ खाद की काला बाजारी,कार्यवाही के नाम पर सिर्फ दिखावा, जिम्मेदार अफसर की...

खाद की काला बाजारी,कार्यवाही के नाम पर सिर्फ दिखावा, जिम्मेदार अफसर की हकीकत तस्वीर बेनकाब

935
0

जोहार छत्तीसगढ़-बेमेतरा।
नवागढ़ देश के अन्नदाता कों दिनदहाड़े लूटा जा रहा है यूरिया डीएपी खाद के नाम पर जिनका अंदाजा अभी लगाना नामुमकिन है एक तरफ छत्तीसगढ़ सरकार खाद की पर्याप्त आपूर्ति की बात करते हैं किंतु सेवा सहकारी समितियां पर खाद का एक दाना भी नहीं। वहीं दूसरी और निजी कृषि केन्द्र पर धड़ल्ले से यूरिया डीएपी जैसे खाद की मुल्य से अधिक रेट पर खरीदी बिक्री का मामला आया जिनका जिम्मेदार विभागीय अधिकारी कर्मचारियों जानकारी देने के बाद भी कार्यवाही नहीं करना एक बड़ा संदेह का विषय बना हुआ है कहीं ऐसा तो नहीं की क्षेत्र के विधायक व खाद्य मंत्री का उनकी छवि खराब करने की नियत तो विभाग अधिकारियों का तो नहीं।

जिम्मेदार अफसर एवं कृषि केंद्र संचालक के सांठ-गांठ तो नहीं

जिस तरह से आंधी की तूफान की तरह आया और जांच करते ही चलते बने कहीं ऐसा तो नहीं की कृषि विभाग के आला अधिकारी कृषि केंद्र के संचालक के साथ में साठ गांठ तो नहीं वही चुप्पी से कार्यवाही के नाम पर दिखावे का खेल करते हुए कहीं चले तो नहीं गए वहीं मीडिया को सवालों के जवाब देने से पहले ही वह अपने सवालों से वास्ते नजर आए। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री के निज विधानसभा क्षेत्र में यूरिया का बेतहाशा कीमत पर बिक्री का मामला सामने आया है जी हां आपको बता दू की पूरा मामला नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पूटपुरा का है जहां पर 900 रुपए के दर पर यूरिया को बेचा जा रहा था इसकी शिकायत मिलते ही मीडिया के लोगों ने कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी को सूचना दिया सूचना पाते ही मौके में पहुंचकर जप्ती और कार्यवाही की बहरहाल उसे दुकान को सील नहीं किया गया है किंतु कागजी कार्यवाही करते हुए नोटिस देकर कृषि विभाग के अधिकारी चले गए। कृषि विभाग के आला अधिकारी ने नहीं दी एसडीएम एवं तहसील कार्यालय को सूचना नतीजा कार्यवाही अधूरी क्योंकि दुकान पर सील नहीं करना एक बड़ी लापरवाही स्पष्ट नजर आ रही है और संदेह के दायरे में कृषि विभाग के आला अधिकारी। कार्यवाही के नाम पर मीडिया के लोगों ने नाराजगी जताई, साथ ही संबंधित विभाग के आला अधिकारियों से भी बात किया किंतु 15 मिनट से 20 मिनट रुकने जैसी बातें करते हुए मीडिया को गुमराह करते नजर आए जबकि मामला खाद्य मंत्री के निज विधानसभा क्षेत्र का मामला है।

कार्यवाही के नाम पर दिखावे का खेल

नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में देश के अन्नदाता किसानों को कृषि केन्द्र के संचालकों के द्वारा यूरिया डीएपी खाद पर अधिक रेट के दर पर बेचकर किसानों के जेब में ढाका डालने का कार्य किया जा रहा है जिनकी शिकायत के बावजूद भी कार्यवाही नहीं करना एक बड़ा संदेह है आपको बता दूं कि इस वाक्य को लेकर मीडिया ने जब सूचना दिया तो आनंद फानन में विभाग के अधिकारी तो पहुंचे किंतु कार्यवाही के नाम पर सिर्फ नोटिस थमा कर चलते बने। आखिर कब तक चलेगा दिखावे का खेल किसानों को कब तक लुटा जाएगा कौन है जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी जो फोन भी नहीं उठाते, नतीजा प्रदेश सरकार की छवि बिगाडऩे में जिम्मेदार अधिकारी लगे हुए हैं नतीजा क्षेत्र में क़ृषि केन्द्र वाले के द्वारा किस तरह से लूट रहे हैं और सरकार बदनाम हो रही है जिनके लिए विभागीय अधिकारी ही जिम्मेदार हैं।

खाद के कालाबाजारी की हकीकत तस्वीर

खाद के कालाबाजारी की हकीकत तस्वीर यदि देखना है तो नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आकर देखिए किस तरीके से किसानों को कृषि केंद्र के संचालकों के द्वारा लूटा जा रहा हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here