Home छत्तीसगढ़ भाजपा जिला उपध्यक्ष बनने पर गोकुल यादव को मिठाई खिलाकर दी बधाई

भाजपा जिला उपध्यक्ष बनने पर गोकुल यादव को मिठाई खिलाकर दी बधाई

927
0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।

छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय और रायगढ़ जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान की अनुशंसा व अनुमोदन के साथ जिला पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इस महत्वपूर्ण घोषणा के तहत गोकुल नारायण यादव को जिला उपध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। उनकी नियुक्ति ने पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है, जिससे संगठन और अधिक सशक्त व गतिशील हुआ है। गोकुल नारायण यादव राजनीतिक सफर वार्ड पार्षद से प्रारंभ किया, नगर पंचायत धरमजयगढ़ में उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष के साथ-साथ भाजपा पार्टी में कई और अहम पत्र पर रहे, भाजपा पार्टी ने एक बार फिर गोकुल नारायण यादव को बड़ी जिम्मेदारी दी है। जिला उपाध्यक्ष बनने पर लोगों ने गोकुल यादव को मिठाई खिलाकर बधाई दी है।
गोकुल यादव को जिला भाजपा में जिला उपध्यक्ष के पद से नवजा गया है। गोकुल यादव की भाजपा के जिला उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्ति से संगठन के सभी वर्गों में हर्ष और उत्साह का वातावरण बना हुआ है। उनका अब तक का कार्य, संगठन के प्रति समर्पण और अनुशासन उनकी नेतृत्व क्षमता को प्रमाणित करता है। भाजपा को उनसे भविष्य में भी संगठनात्मक मजबूती की अपेक्षा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here