Home छत्तीसगढ़ हर घर तिरंगा रैली में सांसद राधेश्याम राठिया हुए शामिल

हर घर तिरंगा रैली में सांसद राधेश्याम राठिया हुए शामिल

1052
0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।

देश में भी 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ”हर घर तिरंगा” कार्यक्रम का आयोजन 2 से 15 अगस्त तक तीन चरणों में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि आमजन में देशभक्ति की भावना का विकास हो और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति समान में वृद्धि हो। धरमजयगढ़ में भी आज तिरंगा यात्रा निकाला गया है, पुलिस थाना धरमजयगढ़ से सैकड़ों की संख्या में एक विशाल तिरंगा रैली निकला और हर हाथ में तिरंगा और देश भक्ति गीत के साथ रैली बस स्टैंड से होते हुए पोस्ट ऑफिस चौंक से राजीव गांधी चौक होते हुए अस्पताल चौंक से तहसील कार्यालय में तिरंगा यात्रा का संपन्न किया है। आज के तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से रायगढ़ लोक सभा सांसद राधेश्यम राठिया, भाजपा जिला अध्यक्ष अरूणधर दिवान शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here