Home छत्तीसगढ़ शिक्षा का जायजा लेने बीईओ सिदार कर रहे स्कूलों का निरीक्षण, अनुपस्थित...

शिक्षा का जायजा लेने बीईओ सिदार कर रहे स्कूलों का निरीक्षण, अनुपस्थित शिक्षकों को नोटिस जारी

435
0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी एसआर सिदार शिक्षा का जायजा लेने ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में पहुंचे, निरीक्षण के दौरान बीईओ को कई शिक्षक स्कूल से लापता मिले। जिनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। 6 अगस्त को खण्ड शिक्षा अधिकारी एसआर सिदार विकासखण्ड के स्कूलों की निरीक्षण करने निकले थे। बीईओ सिदार सबसे पहले खडग़ांव स्कूल पहुंचे जहां दो शिक्षक और एक भृत्य नदारत मिले, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी एसआर सिदार ने लापरवाह शिक्षकों पर नाराजगी जाहिर करते हुए सभी शिक्षको को समय पर स्कूल पहुंचने का निर्देश देते हुए, स्कूल से नदारत 2 शिक्षक और एक भृत्य को काराण बताओ नोटिस जारी किया है। खडग़ांव के बाद निरीक्षण के लिए सिथरा पहुंचे वहां के स्कूलों का हाल भी बेहाल मिला प्राथमिक शाला में दो शिक्षक स्कूल से गायब मिले और तो हाई स्कूल सिथरा में बच्चों का मासिक परीक्षा चल रहा था, लेकिन परीक्षा का निगरानी करने वाला कोई नहीं था, जिस पर बीईओ सिदार शिक्षकों पर बिफरे और आचरण में सुधार करने का निर्देश दिए। स्कूलों से शिक्षकों गायब रहने का सिलसिला नहीं थमा। बीईओ सिदार निरीक्षण करने सिथरा के बाद नवापारा स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे, निरीक्षण के दौरान पाया कि एक शिक्षक उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर कर स्कूल से गायब हो गये, सभी स्कूल से नदारत शिक्षकों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है, प्रेस को बीईओ सिदार ने बताया कि शिक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले शिक्षकों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा। स्कूल से गैर हाजरी रहे सभी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, कारण बताओ नोटिस का सही समय पर उचित जवाब नहीं देने वालों शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही के लिए उच्च अधिकारियों के पास प्रतिवेदन भेजा जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here