Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के धरमजयगढ़ दौरे को लेकर तैयारियां हुई तेज, प्रशासनिक अधिकारियों ने...

मुख्यमंत्री के धरमजयगढ़ दौरे को लेकर तैयारियां हुई तेज, प्रशासनिक अधिकारियों ने किया मौका मुआयना

1081
0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय का प्रथम धरमजयगढ़ दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारी सहित आचार्य राकेश, कपिल शास्त्री के साथ भाजपा नेता टीकाराम पटेल, जगरनाथ यादव कोरवा समाज के जिला अध्यक्ष प्रेम साय ने आज धरमजयगढ़ में स्थलों का मौका मुआयना किया। आपको बता दे कि 14 अगस्त को मुख्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम प्रस्तावित है। जो स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के पावन पुण्यतिथि के अवसर पर संस्कृति गौरव महासम्मेलन एवं अभिनन्दन समारोह के रूप में एक बड़ा आयोजन है, जो धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में होना है। जिसकी तैयारियों को लेकर आज कार्यक्रम स्थल, हैलीपेड स्थल, अंबेटिकरा मंदिर जाकर व्यवस्था का जायजा लिया। जिसमें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रवीण कुमार भगत, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिद्धांत तिवारी, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग के गणेश शर्मा, इंजीनियर गौरव शर्मा मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here