जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
पत्रकारों के हित के लिए हमेशा लडऩे वाली संगठन अखिल पत्रकार सुरक्षा समिति की धरमजयगढ़ ब्लॉक इकाई भंग कर दिया गया है। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा केे निर्देशानुसार अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के ग्रामीण जिला अध्यक्ष नारायण बाईन ने तत्काल अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के धरमजयगढ़ ब्लॉक इकाई को भंग कर दिया है। नई ब्लॉक इकाई का गठन प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश मिलते ही किया जायेगा।



