जोहार छत्तीसगढ़-बेमेतरा।
ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है यश अग्रवाल की, जिन्होंने महासमुंद जिले से बारहवीं कक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (ष्टक्चस्श्व) के द्वारा विगत दिनों जारी किये गए कक्षा दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में जिले के सराईपाली ब्लॉक स्थित निजी शिक्षण संस्थान प्रतिभा पब्लिक स्कूल की कक्षा बारहवीं वाणिज्य संकाय के छात्र यश अग्रवाल ने 95.4 फीसदी अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने माता पिता, स्कूल व गांव का नाम रोशन किया है। ज्ञात हो शिक्षा आरंभ से ही होशियार यश अग्रवाल ग्राम भंवरपुर निवासी प्रतिष्ठित व्यवसायी सतीश कुमार अग्रवाल के पुत्र हैं जिन्होंने अपनी पूर्व की सभी परीक्षाएं अव्वल दर्जे से पास की हैं, यश अग्रवाल आगे कॉमर्स की पढ़ाई जारी रखकर अपनी दीदी हनी अग्रवाल की तरह ष्ट्र बनना चाहते हैं। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरूजनों को दिया है। उल्लेखनीय है की ष्टक्चस्श्व द्वारा विगत 15 फरवरी 2025 से 4 अप्रैल 2025 की अवधि में कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसका परीक्षा परिणाम विगत दिवस 13 मई 2025 मंगलवार को मध्यान्ह अखिल भारतीय स्तर पर घोषित किया गया। यश अग्रवाल कि इस सफलता से उनके इष्ट मित्रों, परिजनों, समाजजनों व शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है, सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य कि कामना की है।



