छत्तीसगढ़ में आज से तापमान में बढ़ोतरी का दौर फिर शुरू होगा। हालांकि बस्तर संभाग के जिलों में मौसम विभाग ने अंधड़ और बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया है। गुरुवार को राजनांदगांव में 41 डिग्री पारा रिकॉर्ड किया गया।
वहीं प्रदेश में रात के तापमान में सबसे ज्यादा रायपुर गर्म रहा। यहां न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री रहा। इसके चलते रात में उमस से लोग परेशान रहे। आगे भी 2 से 4 डिग्री तक पारा बढ़ने का अनुमान है।
ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक मध्य छत्तीसगढ़ यानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग संभाग के जिलों दिन के तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। वहीं सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में 2-3°C तापमान बढ़ सकता है।
मौसम विज्ञानियों ने बताया कि पूर्व पश्चिमी द्रोणिका पूर्वी मध्यप्रदेश से उत्तरी छत्तीसगढ़ होते हुए झारखंड, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश होते हुए असम तक फैली हुई है। इस सिस्टम के कारण समुद्र से नमी आ रही है। इसी के चलते रायपुर और दुर्ग में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हुई। वहीं कुछ जगहों पर ओले भी गिरे।