जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
धरमजयगढ़ से कापू मार्ग पर स्थित मड़वाताल घाट के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां सेमल का कच्चा लकड़ी और गुड़ से भरी ट्रक अनियंत्रित होकर मोड़ पर पलट गई। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। और वहीं सहचालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही कापू थाना प्रभारी बंजारे अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक कार्यवाही में जुट गए हैं। हादसे के बाद मार्ग पर आवाजाही प्रभावित हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लगातार हो रही सेमर लकड़ी की काला बाजारी
हम आपको बता दे कि धरमजयगढ़ विकास खण्ड से सेमर की लकड़ी की काला बाजारी लंबे समय से चल रहा है। कुछ व्यापारियों द्वारा आम, सेमर की लकड़ी गांव के ग्रामीणों से कटवाकर रात में ट्रक भर-भर कर ले जा रहे हैं। सड़क दुर्घटना हुए वाहन की सही तरीके से जांच की जाए तो वाहन में लोड़ लकड़ी ले जाने की शायद ही अनुमति होग।



