Home छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित सात दिवसीय शिविर का समपन्न

राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित सात दिवसीय शिविर का समपन्न

141
0

जोहार छत्तीसगढ़-जिल्दा।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हथबंद के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा ग्राम पंचायत नयापारा में आयोजित सात दिवसीय आवासीय शिविर का समापन हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत नयापारा के सरपंच ने सात दिवस तक किए गया सेवा कार्य की प्रशंसा कर पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया। कार्यक्रम अधिकारी योगेश कुमार त्रिवेदी ने बताया कि शिविर के दौरान प्रतिदिन प्रात:कालीन योग ध्यान प्राणायाम के अभ्यास से बीमारी से दूर रहकर ठंड से बचने का उपाय बताए। बौद्धिक परिचर्चा में सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी सिमगा के डी एस ठाकुर ने महंगाई से बचने के लिए अपने घरों में नींबू कटहल, मूंनगा का पेड़ लगाने की अपील की। सुहेला टी आई लाखेश केवट,व्याख्याता महेश शुक्ला,भाजपा मंडल अध्यक्ष सुहेला हेमंत बघमार,भाजपा मंडल अध्यक्ष हथबंद डाक्टर दौलत पाल ,सरपंच भुनेश्वर वर्मा सेवानिवृत्त प्रधान पाठक मुबारक हुसैन ने भी बौद्धिक परिचर्चा ने भाग लिया। स्वयं सेवकों द्वारा प्रतिदिन प्रभात फेरी,नशा मुक्ति मतदाता जागरूकता,स्वच्छता अभियान के लिए रैली निकली गई।स्वयं सेवकों द्वारा स्थानीय संस्कृति के अनुसार सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। नयापारा के सरपंच भुनेश्वर वर्मा ने आने वाले वर्ष में पुन: शिविर लगने का आव्हान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here