Home छत्तीसगढ़ पढ़ाई के साथ-साथ स्कूलों में कार्यक्रम आयोजन भी जरूरी – सालिक साय

पढ़ाई के साथ-साथ स्कूलों में कार्यक्रम आयोजन भी जरूरी – सालिक साय

270
0

जोहार छत्तीसगढ़-कांसाबेल।
सेंट जोसेफ इंग्लिश मिडियम स्कूल कांसाबेल में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य सालिक साय ने कहा बच्चों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति दी है। पढ़ाई के साथ-साथ स्कूलों में विभिन्न प्रकार के आयोजन होना चाहिए। स्कूल में होने वाले आयोजन से बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास होता है सालिक साय ने कहा कि बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने में माता-पिता के बाद शिक्षण संस्थानों का अहम योगदान होता है। शिक्षकों को बच्चों को संस्कारवान बनाने गुणवतापरक शिक्षा देनी चाहिए। विद्यालय प्रिंसिपल एडमोन बारा ने स्कूल की वार्षिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अजजा मोर्चा एवं जिला पंचायत सदस्य जनसेवक सालिक साय के साथ विशिष्ट अतिथि विकाश खण्ड शिक्षा अधिकारी गोपाल राम प्रिंसिपल एडमोन बारा जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा भूषण वैष्णव शालेय संस्था के शिक्षक शिक्षिका एवं अभिभावक गण उपस्थित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here