जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
नगर में फैले अव्यवस्था को लेकर वार्ड क्रमांक एक के पार्षद रविन्द्र राय ने 25 सितंबर से 12 अक्टूबर तक नगर पंचायत कार्यालय के सामने हड़तान एवं भूख हड़ताल किया था, स्थानीय प्रशासन द्वारा अश्वसन दिया गया था कि 15 दिवस के भीतर सभी अव्यवस्था को दुरूस्त कर दिया जायेगा। लेकिन रविन्द्र राय ने अपनी मांग में एक मांग ऐसा भी था की नगर और साप्ताहिक बाजार को सुव्यवस्थित किया जाये। पार्षद की मांग पूरा नहीं होने के कारण एक बार फिर 19 दिसंबर से नगर पंचायत कार्यालय के सामने हड़ताल पर बैंठ गये हैं। पार्षद रविन्द्र राय 21 दिसंबर 2024 से कड़कड़ती ठंड में भूख हड़ताल पर बैंठ हैं। इसके बाद भी कोई अधिकारी भूख हड़ताल स्थल पर नहीं पहुंचे हैं, विड़बना देखिए कि इस कड़कड़ती ठंड में अगर कोई अनहोनी हो जाए तो इसकी जवाबदारी किसकी होगी यह सबसे बड़ा सवाल है? वार्ड पार्षद ने ऐसा कोई मांग नहीं रखा है जो समाधान करने में स्थानीय प्रशासन को कोई परेशानी होगी। पार्षद राय का मांग है कि साप्ताहिक बाजार को सुव्यवस्थित किया जाये। जो बाजार नगर के सड़क पर एवं नगर पंचायत कार्यालय के गेट पर लगाया जा रहा है उसे नगर पंचायत द्वारा बनाया गया शेड पर लगाया जाए एवं बस स्टैण्ड को भी व्यवस्थित किया जाये। बस पार्षद की इतनी सी मांग पर स्थानीय प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है जो नगरवासियों के लिए समझ से परे हैं। भूख हड़ताल में बैंठे पार्षद ने बताया कि इसबार जब तक मांग पूरा नहीं होगा तब तक भूख हड़ताल में बैंंठे रहेंगे और अगर कोई घटना घटित हो जाता है तो इसकी पूरी जवाबदारी प्रशासन की होगी।



