छत्तीसगढ़

डीएमएफ मद से धरमजयगढ़ नगर पंचायत को 45.42 लाख की सौगात …भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोकुल यादव ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी और सांसद राधेश्याम राठिया का जताया आभार

जोहार छत्तीसगढ़ – धरमजयगढ़।

धरमजयगढ़ नगर पंचायत में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। नगर पंचायत को डीएमएफ (जिला खनिज न्यास) मद से 45 लाख 42 हजार रुपये की स्वीकृति विकास कार्यों के लिए मिली है। इस राशि से नगर क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। नगर पंचायत को मिली इस स्वीकृति के लिए भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोकुल यादव ने छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया का आभार व्यक्त किया है। गोकुल यादव ने कहा कि धरमजयगढ़ क्षेत्र के विकास को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी और सांसद राधेश्याम राठिया लगातार प्रयासरत हैं। डीएमएफ मद से मिली 45.42 लाख रुपये की राशि नगर के विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। इससे नगर पंचायत में विभिन्न जरूरी विकास कार्यों को गति मिलेगी और नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं और जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से धरमजयगढ़ में विकास की नई संभावनाएं बन रही हैं। आने वाले समय में नगर क्षेत्र में अधोसंरचना एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोकुल यादव ने कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी और सांसद राधेश्याम राठिया के प्रयासों से धरमजयगढ़ को विकास की नई उड़ान मिल रही है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए दोनों जनप्रतिनिधियों का पुनः आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts