छत्तीसगढ़

भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शशि पटेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, ‘जॉइन भाजयुमो छत्तीसगढ़’ अभियान के बने जिला प्रभारी

जोहार छत्तीसगढ़ –रायगढ़।

भारतीय जनता पार्टी जिला रायगढ़ के जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला अध्यक्ष सुमीत शर्मा ने जिले में संचालित होने वाले ‘जॉइन भाजयुमो छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम के लिए जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है।
इसी क्रम में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शशि पटेल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए ‘जॉइन भाजयुमो छत्तीसगढ़’ अभियान का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठन द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। शशि पटेल की नियुक्ति के बाद भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई है। वहीं शशि पटेल ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts