Home छत्तीसगढ़ विषैले सांप के काटने से महिला की हुई मौत

विषैले सांप के काटने से महिला की हुई मौत

746
0


जोहार छत्तीसगढ़- धरमजयगढ़।

धरमजयगढ़ क्षेत्र में सर्पदंश से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन क्षेत्र से सर्पदंश के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जिसमें से कई लोगों की जान चिकित्सक के प्रयास से बचाई जा रही है लेकिन कई मामलों में विभिन्न कारणों से पीड़ित असमय काल के गाल में समा रहे हैं। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के बोरो गांव में बीती रात सर्पदंश का एक मामला सामने आया है, जिसमें इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। रोधो राठिया पति मोहन राठिया बीती रात खाना खाकर जमीन में सोई थी। तभी रात्रि 10 बजे जहरीले सांप ने महिला को काट दिया। महिला ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। अधिक वर्षा एवं वाहन व्यवस्था करने में देरी होने से रात्रि 12 बजे सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here