जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के सरिया नाला के पास ट्रक ने मोटरसाइकिल चालक को कुचल कर मर डाला। मिली जानकारी अनुसार रायगढ़ रोड सरिया नाला के पास रायगढ़ की ओर जा रही ट्रक क्रमांक सीजी 13 ए डी 6368 ने एक मछली बेचने वाले मोटरसाइकिल चालक को ठोकर मार दिया। ठोकर इतना जबरदस्त था कि मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गया। ठोकर मारने के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गए हैं। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी नंदलाल पैंकरा घटना स्थल के लिए रवाना हो गये हैं।



