छत्तीसगढ़

धरमजयगढ़ वासियों को मिलेगी मूलभूत सुविधाएं, नगर विकास को लेकर सीएमओ शुक्ला और अध्यक्ष अनिल सरकार ने की बैठक

 

जोहार छत्तीसगढ़ -धरमजयगढ़।

नगर पंचायत धरमजयगढ़ के समग्र विकास एवं नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पंचायत कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) प्रभाकर शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार तथा सभी पार्षद उपस्थित रहे। बैठक में नगर क्षेत्र के विकास कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था, सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य जनसुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान विभिन्न वार्डों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। सीएमओ प्रभाकर शुक्ला ने कहा कि नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पंचायत की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि विकास कार्यों को गति देने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा तथा जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार ने कहा कि सभी पार्षदों के सहयोग से नगर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से भी नगर के विकास में सहयोग करने की अपील की।
बैठक में उपस्थित पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं एवं विकास संबंधी सुझावों को रखा, जिस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। नगरवासियों को उम्मीद है कि इस बैठक के बाद नगर में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और मूलभूत सुविधाओं में सुधार देखने को मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts