जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र में इन दिनों अवैध जुए का कारोबार तेजी से फैलने की चर्चा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घरघोड़ा क्षेत्र के कुछ जुआड़ी धरमजयगढ़ और आसपास के इलाकों में पहुंचकर खुलेआम जुए का संचालन करवा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुबह से लेकर देर रात तक विभिन्न स्थानों पर जुए की फड़ सज रही है, जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि जुए के कारण कई परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। युवाओं का भी इस ओर आकर्षण बढ़ रहा है, जिससे सामाजिक वातावरण पर नकारात्मक असर पडऩे की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में चल रहे अवैध जुए के अड्डों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। नागरिकों का कहना है कि समय रहते रोकथाम नहीं हुई तो यह समस्या और गंभीर रूप ले सकती है?








