छत्तीसगढ़

प्रभाकर शुक्ला ने दूसरी बार संभाली नगर पंचायत अधिकारी की कुर्सी

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।

नगर प्रशासन में एक बार फिर महत्वपूर्ण बदलाव के तहत प्रभाकर शुक्ला ने दूसरी बार सीएमओ का पदभार संभाल लिया है। उनके पदभार ग्रहण करते ही नगर पालिका कार्यालय में कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। प्रभाकर शुक्ला इससे पूर्व भी सीएमओ के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके कार्यकाल में नगर के विकास कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था तथा जनहित योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर कई पहले की गई थी। दूसरी बार जिम्मेदारी मिलने पर नगरवासियों को विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। पदभार ग्रहण करने के बाद प्रभाकर शुक्ला ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही स्वच्छता, पेयजल, सड़क एवं प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। नगर के जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने आशा जताई है कि उनके अनुभव का लाभ नगर के विकास को मिलेगा और लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कराया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts