छत्तीसगढ़

12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के अभियान के तहत जेलपारा तालाब की हुई साफ-सफाई

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।

केंद्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के अभियान के अंतर्गत धरमजयगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित जेलपारा तालाब में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए तालाब परिसर की साफ-सफाई की। देशभर में चल रहे जनकल्याण एवं स्वच्छता कार्यक्रमों के तहत ऐसे विशेष स्वच्छता अभियानों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के दौरान तालाब के आसपास फैली गंदगी, प्लास्टिक कचरे को हटाया गया। उपस्थित लोगों ने स्वच्छता का संदेश देते हुए नागरिकों से जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में विकास, जनकल्याण और स्वच्छता को विशेष प्राथमिकता दी गई है। इसी उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न जनसंपर्क एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
आज कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत लाल साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार, स्वस्छता पखवड़ा के सह संयोजक टरजन भारती, भाजपा नेता श्याम साहू, नगर पंचायत अधिकारी प्रभाकर शुक्ला सहित सफाई कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts