जोहार छत्तीसगढ़- धरमजयगढ़।
पहाड़ी कोरवा समाज के अध्यक्ष ने प्रशासन से मांग की है कि जिस स्थल पर पूर्व में भूमि पूजन किया गया था, उसी स्थान पर पहाड़ी कोरवा भवन का निर्माण कराया जाए। उन्होंने कहा कि भूमि पूजन के बाद भी भवन निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से समाज के लोगों में निराशा है।
अध्यक्ष ने कहा कि पहाड़ी कोरवा भवन समाज की सांस्कृतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा। इसलिए प्रशासन को भूमि पूजन के समय किए गए वादे के अनुरूप उसी निर्धारित स्थल पर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करना चाहिए। पहाड़ी कोरवा भवन के लिए साप्ताकि बाजार के पास साहू भवन के बंगल में भूमि पूजन किया गया था, लेकिन अधिकारी अब दूसरे जगह भवन बनाने के लिए जगह देने की बात कर रहे हैं। हम लोगों का मांग है कि तालाब के बगल में नहीं जहां भूमि पूजन हुआ है वहीं पहाड़ी कोरवा भवन बनेगा। अगर अधिकारी स्थान बदलते हैं तो हम लोग मुख्यमंत्री के पास जायेंगे और अधिकारियों का शिकायत करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि जब भूमि पूजन किया जा रहा था तब अधिकारी क्यों नहीं बोले कि यहां पहाड़ी कोरवा भवन नहीं बन सकता। भूमि पूजन के लिए भूमि भी इन्हीं लोग ही दिये थे तो अब क्या हो गया कि स्थाना बदलने की बात कर रहे हैं। हम लोग किसी भी कीमत में पहाड़ी कोरवा भवन वहीं बनवायेंगे। पहाड़ी कोरवा समाज के सदस्यों ने भी प्रशासन से मांग की है कि समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए भूमि पूजन स्थल पर ही पहाड़ी कोरवा भवन का निर्माण कराया जाए। उनका कहना है कि यह भवन समाज की पहचान, एकता और विकास का प्रतीक बनेगा। अध्यक्ष का कहना है कि वृत मंत्री ओपी चौधरी ने पहाड़ी कोरवा भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपये जारी किया है प्रशासन शीघ्र पहल कर निर्माण कार्य शुरू करें, ताकि बिरहोर समाज को उसका बहुप्रतीक्षित भवन मिल सके।








