छत्तीसगढ़

 ठेकेदार का गजब कारनामा, मार्च 2026 में का शुरू किया और कार्य पूर्ण कर दिया फरवरी 2026 को

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।

छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा स्वास्थ्य को लेकर जितना गंभीर है, उतना ही लापरवाह उनके अधिकारी-कर्मचारी दिखाई दे रहे हैं। स्वास्थ्य जैसे सुविधा को नजर अंदज कर आज लगभग 6 माह से बोरो उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन में मरीजों का ईलाज नहीं हो पा रहा है, कारण सिर्फ और सिर्फ अधिकारी-कर्मचारियों के लापरवाही के कारण? बोरो आयुष्मान आरोग्य मंदिर का रिपेरिंग काम का ठेका दिया गया था, ठेकेदार द्वारा आज 6 माह हो जाने के बाद भी भवन का रिपेरिंग पूरा नहीं किया गया है, भवन नहीं होने के कारण स्वास्थ्य कर्मचारियों को भटक-भटक कर मरीजों का ईलाज किया जा रहा है, और मरीज भी परेशान हो रही है। भवन का काम अधूरा है इसकी खबर बीएमओ धरमजयगढ़ को होने के बाद भी बीएमओ द्वारा इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं किया जा रहा है। भवन का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है, लोक निर्माण विभाग के कोई भी कर्मचारी भवन मरम्मत का काम हो है या नहीं, हुआ है तो गुणवत्ता के साथ हुआ है या नहीं नहीं देखने तक नहीं जा रहे हैं। ठेकेदार द्वारा रंग रोगन के नाम पर सिर्फ थूक पालिस किया जा रहा है। ठेकेदार को नियमानुसार पूरे भवन एवं बाउंड्रीवाल का रंग रोगन करना था लेकिन ठेकेदार स्वास्थ्य केन्द्र भवन का दीवर का पुटी में भी सही तरीके से नहीं किया है, पूराना पुटी में ही पेंट कर दिया गया है, जबकि ठेकेदार को नाया पुटी करना था, वहीं बाउंड्रीवाल को भी पूरा पेंट नहीं किया जा रहा है यह बोलते हुए कि अगर मैं पेंट कर दूंगा तो आप लोगों का फिर से पेंटिग करवाना पड़ेगा इसलिए नहीं कर रहा हूं। अब सवाल उठता है कि क्या विभाग ठेकेदार को बाउंड्रीवाल का पेंटिग का भुगतान नहीं करेगा?

ठेकेदार की लापरवाही से स्वास्थ्य केन्द्र का पानी व्यवस्था चौपट

मरीजों के लिए लगाये गये पानी टंकी को भी ठेकेदार की लपरवाही से चौपट कर दिया गया है, स्वास्थ्य केन्द्र में पानी की बहुत अधिक जरूरत होता है क्योंकि महिलाओं के प्रसव के दौरान पानी की जरूरत को देखते हुए शासन की ओर से बोर एवं पानी सप्लाई के लिए पानी टंकी, नल कनेक्शन स्वास्थ्य केन्द्र में लगाया गया था, ठेेकेदार द्वारा पानी टंकी में पानी नहीं भरकर रखने के कारण हवा में पानी टंकी को ही उड़ाकर लिया है जिससे पानी टंकी टूट गया है। लेकिन ठेेकेदार द्वारा पानी सप्लाई को ठीक नहीं किया जा रहा है, ठेकेदार की इस लापरवाही का खामियाजा अब बोरोवासी भुगतेंगे।

काम शुरू करने से एक माह पहले पूर्ण हो गया निर्माण

अभी तक आप सूूने होंगे की ठेकेदार काम लेने के बाद कई माह देर कर देते हैं पूर्ण करने में, इसके लिए ठेेकेदार को कई बार नोटिस भी जारी किया जाता है काम जल्दी पूर्ण करने को। लेकिन धरमजयगढ़ में ठेकेदार का गजब कारनामा देखने को मिल रहा है, लोक निर्माण विभाग द्वारा उपस्वास्थ्य केन्द्र बोरो का मरम्मत का काम करवाया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा उपस्वास्थ्य केन्द्र बोरो का मरम्मत का काम 15 मार्च 2026 के आसपास शुरू किया है और अभी तक कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। पूर्ण नहीं होने के कारण उपस्वास्थ्य केन्द्र को स्कूल भवन के एक कमरे में लगाया जा रहा है। आप इनके सूचना पटल में देख सकते हैं कि ठेकेदार द्वारा 1 दिसंबर 2025 को कार्य प्रारंभ और 26 फरवरी 2026 को कार्य पूर्ण बताया जा रहा है। यानि कार्य शुरू करने से लगभग एक माह पूर्व ही कार्य पूर्ण करना बताया जा रहा है। अब आप सोचिए कि इसे और कितना अधिक भ्रष्टाचार हो सकता है।

क्या कहते हैं इंजीनियर

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर शर्मा से बात करने पर बताया कि दो-तीन दिन में भवन हैण्डओवर कर देंगे। हमारे द्वारा जब निर्माण कार्य शुरू करने से लगभग एक माह पूर्व पूर्ण करने के संबंध में पूछने पर बोले के नहीं सूचना पटल में लिखने में गलत किए होंगे जब हमने पढ़ कर बताया तो इंजीनियर साहब बोले की मेरे पास फोटो को भेजिए मैं देखता हूं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts