जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा स्वास्थ्य को लेकर जितना गंभीर है, उतना ही लापरवाह उनके अधिकारी-कर्मचारी दिखाई दे रहे हैं। स्वास्थ्य जैसे सुविधा को नजर अंदज कर आज लगभग 6 माह से बोरो उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन में मरीजों का ईलाज नहीं हो पा रहा है, कारण सिर्फ और सिर्फ अधिकारी-कर्मचारियों के लापरवाही के कारण? बोरो आयुष्मान आरोग्य मंदिर का रिपेरिंग काम का ठेका दिया गया था, ठेकेदार द्वारा आज 6 माह हो जाने के बाद भी भवन का रिपेरिंग पूरा नहीं किया गया है, भवन नहीं होने के कारण स्वास्थ्य कर्मचारियों को भटक-भटक कर मरीजों का ईलाज किया जा रहा है, और मरीज भी परेशान हो रहे हैं। भवन का काम अधूरा है इसकी खबर बीएमओ धरमजयगढ़ को होने के बाद भी बीएमओ द्वारा इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं किया जा रहा है। भवन का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है, लोक निर्माण विभाग के कोई भी कर्मचारी भवन मरम्मत का काम हो है या नहीं, हुआ है तो गुणवत्ता के साथ हुआ है या नहीं नहीं देखने तक नहीं जा रहे हैं। ठेकेदार द्वारा रंग रोगन के नाम पर सिर्फ थूक पालिस किया जा रहा है। ठेकेदार को नियमानुसार पूरे भवन एवं बाउंड्रीवाल का रंग रोगन करना था लेकिन ठेकेदार स्वास्थ्य केन्द्र भवन का दीवर का पुटी में भी सही तरीके से नहीं किया है, पूराना पुटी में ही पेंट कर दिया गया है, जबकि ठेकेदार को नाया पुटी करना था, वहीं बाउंड्रीवाल को भी पूरा पेंट नहीं किया जा रहा है यह बोलते हुए कि अगर मैं पेंट कर दूंगा तो आप लोगों का फिर से पेंटिग करवाना पड़ेगा इसलिए नहीं कर रहा हूं। अब सवाल उठता है कि क्या विभाग ठेकेदार को बाउंड्रीवाल का पेंटिग का भुगतान नहीं करेगा?

ठेकेदार की लापरवाही से स्वास्थ्य केन्द्र का पानी व्यवस्था चौपट
मरीजों के लिए लगाये गये पानी टंकी को भी ठेकेदार की लपरवाही से चौपट कर दिया गया है, स्वास्थ्य केन्द्र में पानी की बहुत अधिक जरूरत होता है क्योंकि महिलाओं के प्रसव के दौरान पानी की जरूरत को देखते हुए शासन की ओर से बोर एवं पानी सप्लाई के लिए पानी टंकी, नल कनेक्शन स्वास्थ्य केन्द्र में लगाया गया था, ठेेकेदार द्वारा पानी टंकी में पानी नहीं भरकर रखने के कारण हवा में पानी टंकी को ही उड़ाकर लिया है जिससे पानी टंकी टूट गया है। लेकिन ठेेकेदार द्वारा पानी सप्लाई को ठीक नहीं किया जा रहा है, ठेकेदार की इस लापरवाही का खामियाजा अब बोरोवासी भुगतेंगे।








