जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जमरगी डी गांव में संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति की लाश घर में मिला है। धरमजयगढ़ पुलिस मामले की जांच में जूट गई है। जगरगी डी निवास मनोज का लाश उसके ही घर में मिला है। मृतक मनोज का दोनों हाथ नश कटा हुआ है, नश कटने के कारण मृत्यु होना बताया जा रहा है। मृतक का लाश घर के अंदर गिरा पड़ा मिला, घर का दरवाजा अंदर से बंद था, घर के परछी में एक चाकू भी मिला जिससे हाथ का नश काटा गया है। अब सवाल उठता है कि अगर मृतक ने अगर आत्म हत्या किया है तो आंगन में खून कैसे में गिरा है? तो वहीं जब मृतक ने अपने दोनों हाथ का नश काटा तो दरवाजा अंदर से कैसे में बंद किया है यह सवाल सबके मन में आ रहा है कि यहा हत्या है या फिर आत्म हत्या पुलिस जांच में खुलाशा होगा। धरमजयगढ़ पुलिस रायगढ़ से फोरंसिक टीम को बुलाया है, ताकि घटना का सही खुलासा हो सके।







