छत्तीसगढ़

आप पत्रकार हैं …समाचार छाप देंगे … छापने का पैंसा लगेगा …! सचिव के मनमानी से पंचायत वासियों को नहीं मिल रहा शासकीय योजनाओ का लाभ …?

Oplus_16908288

आप पत्रकार हैं …समाचार छाप देंगे … छापने का पैंसा लगेगा …!

पत्रकारिता समाज में चल रहे बुराईया … भ्रष्टाचार को उजागर करना … समाज को सही दिशा दिखाना होता है …! लेकिन अब पत्रकारिता कमाई का जरिया बन गया है …? हम ये नहीं कह रहे हैं कि सभी पत्रकार ऐसा करता है … लेकिन एक बात तो साफ हो गया है कि शोसल मीडिया के चलते पत्रकार बदनाम हो रहे हैं …? ऐसा ही एक मामला धरमजयगढ़ के आमापाली से समाने आया है … आमापाली गांव में बने पानी टंकी से पानी की सप्लाई नहीं होने से परेशान ग्रामीण अधिकारियों का चक्कर लगाकर जब थक गये तो … ग्रामीणों को लगा कि अब पत्रकार ही इसका हल कर सकता है … बुर्जुग ग्रामीण शिकायत की कागज लेकर एक पत्रकार के पास पहुंचता है और अपनी व्यथा सुनाता है और बोलते हैं … पत्रकार साहब हमारे गांव में पानी टंकी बना है पर पानी सप्लाई नहीं हो रहा है … पानी के लिए भारी परेशानी हो रही है … आप तो पत्रकार हैं आप ही कुछ उपाय बताए कैसे करना होगा … अगर हम लोगों का परेशानी को दूर करने के लिए एक समाचार बनाकर चला देते तो बहुत मेहरबानी होता … हम लोगों को पानी मिलने लगता …। पत्रकार भी मौका देख ग्रामीणों को बोला … हां मैं समाचार तो बना कर चला दूंगा और मेरे समाचार के बाद आप लोगों को पानी भी मिलने लगेगा …पर इसके लिए आप लोगों को कुछ पैंसा … यानि … रूपये देना पड़ेगा … तब आप लोगों का काम होगा … ये है आज का पत्रकारिता …! मैं एक बार फिर बोल रहा हूं कि सभी पत्रकार ऐसा नहीं होता है … हमारा उद्देश्य किसी पत्रकार को चोट पहुंचाना नहीं है …। यादि किसी को हमारे लेख से खेद पहुंचता है तो उसके लिए हम खेद प्रकट करते हैं …!

oppo_2

सचिव के मनमानी से पंचायत वासियों को नहीं मिल रहा शासकीय योजनाओ का लाभ …?

ग्रामीणों को सही समय पर सही शासकीय योजना का लाभ दिलाने का जिम्मा ग्राम पंचायत के सरपंच-सचिव का होता है …। लेकिन धरमजयगढ़ पंचायत में ऐसे कई ग्राम पंचायत हैं जहां शासकीय लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। धरमजयगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत सोखामुड़ा के ग्रामीणों को शासकीय योजना का लाभ सही तरीके से नहीं मिल रहा है… ग्रामीणों को मूलभूत भी सचिव की मनमानी के कारण उपलब्ध नहीं हो रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाये गये शौचालय कोई काम का नहीं सिर्फ शासन की धन का दुरूपयोग किया गया है सरपंच-सचिव द्वारा …? तो वहीं प्रधानमंत्री आवास का लाभ भी हितग्रहियों को नहीं मिल रहा है … सिर्फ और सिर्फ सचिव की लापरवाही से … सोखामुड़ा पंचायत के ग्रामीणों आज मूलभूत सुविधा से वंचित है और अधिकारी-कर्मचारी सिर्फ एसी की हवा खा रहे हैं …!

और अंत में दबे पॉव- मुख्य सड़क किनारे खुलेआम हो रहा बेजा कब्जा …!

कोई बता सकता है कि धरमजयगढ़ में इतना अधिक बेजा कब्जा कैसे हो रहा है … और इन पर कार्यवाही क्यों नहीं होता है …? धरमजयगढ़ के मुख्य सड़क किनारे पूरी तरह बेजा कब्जा जमा लिया गया है … रायगढ़ रेड और बिजली ऑफिस के पास का तो बात ही कुछ और है … बिजली ऑफिस के पास सिर्फ बेजा कब्जा कर दुकान नहीं नहीं चला रहे हैं … यहां तो घर बनाकर भी लोग रह रहे हैं और धरमजयगढ़ के राजस्व विभाग और नगर पंचायत हाथ पे हाथ धरे बैंठे हैं …? रायगढ़ रोड पुराना मंडी के पास एक समय में एक किराना दुकान हुआ करता था एक कमरे का … आज देख लो कितना बड़ा अलीशान घर बन गया है … और फिर कब्जा करने के लिए साईड में टीना का शेड लगा चुका है … से सब नगरवासियों को दिखता है … दिखता नहीं सिर्फ राजस्व विभाग … नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों को …? नहीं दिखने का कारण क्या है ये सब जानते है … क्या करें गांधी … में बहुत दम है … दिखना भी बंद हो जाता है…?

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts